श्याम बाबा का नजारा देखलो…Shyam Baba Ka Najara Dekhlo…

श्याम बाबा का नजारा देखलो,
नाव का अपनी किनारा देखलो ।।
________________


क्या भरोसा जिंदगी का दोस्तों,
जन्म-जन्मों का सहारा देखलो ।।
नाव का अपनी किनारा ……
________________


इस दयालु पर टिकालो जीव को,
प्रीत का झिलमिल सितारा देखलो ।।
नाव का अपनी किनारा…
________________

इस रंगीले का यही परिवार है,
श्याम ही जिगरी हमारा देखलो ।।
नाव का अपनी किनारा ……
________________

श्यामबहादुर ‘शिव’ यही सरकार है,
प्रीत की बेजोड़ धारा देखलो ।।
नाव का अपनी किनारा ……

Leave a Comment

Your email address will not be published.