मेरी अर्जी पे गौर करो हे दयालु दया अब करो……….Meri Arzi Pe Gour kro He Dayalu Daya Ab Kro

मेरी अर्जी पे गौर करो,
हे दयालु दया अब करो,
मैं तो झोली पसारे खड़ा,
नहीं मुझको निराश करो,
मेरी अरजी पे गौर करो,
हे दयालु दया अब करो।।

________________



तूने पग पग संभाला मुझे,
आज क्यों हाथ छोड़ा मेरा,
मुझ में क्या खामियाँ आ गई,
क्या नहीं दास अब मैं तेरा,
हाथ थामों कृपा अब करो,
हे दयालु दया अब करो,
मेरी अरजी पे गौर करो,
हे दयालु दया अब करो।।

________________



क्या कहूँ दिल की हालत है क्या,
मेरे दिल में है जज्बात क्या,
तुम तो सब जानते हो मेरी,
मेरी हस्ती की औकात क्या,
पहले जैसी कृपा अब करो,
हे दयालु दया अब करो,
मेरी अरजी पे गौर करो,
हे दयालु दया अब करो।।

________________



मेरी साँसों की तू आस है,
इस दिल का तू अहसास है,
मेरे दिल में ये विश्वास है,
मेरे नैनो की तू प्यास है,
मुझपे उपकार अब ये करो,
हे दयालु दया अब करो,
मेरी अरजी पे गौर करो,
हे दयालु दया अब करो।।

________________



मेरी अर्जी पे गौर करो,
हे दयालु दया अब करो,
मैं तो झोली पसारे खड़ा,
नहीं मुझको निराश करो,
मेरी अरजी पे गौर करो,
हे दयालु दया अब करो।।

Leave a Comment

Your email address will not be published.