दुनिया चले ना श्रीराम के बिना…Duniya Chale Na Shri Ram Ke Bina…

दुनिया चले ना श्रीराम के बिना |
रामजी चले ना हनुमान के बिना ।।

जब से रामायण पढ़ली है,
एक बात मैंने समझ ली है,
रावण मरे ना श्रीराम के बिना,
लंका जले ना हनुमान के बिना ||
दुनिया…

लक्ष्मण का बचना मुश्किल था,
कौन बूंटी लाने के काबिल था,
लक्ष्मण बचे ना श्रीराम के बिना,
बूंटी मिले ना हन्नुमान के बिना ||
दुनिया…

सीता हरण की कहानी सुनो,
“बनवारी ‘ मेरी जुबानी सुनो,
वापस मिले ना श्रीराम के बिना,
पता चले ना हनुमान के बिना ।।
दुनिया…

बैठे सिंहासन पर श्रीरामजी,
चरणों में बैठे हच्चुमान जी,
मुक्ति मिले ना श्रीराम के बिना,
भक्ति मिले ना हनुमान के बिना । |
दुनिया…

Leave a Comment

Your email address will not be published.